ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में आयोजित दीक्षांत समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान किया गया। राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी प्रतिभा एवं सहभागिता से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए गौरव और उपलब्धि का अवसर रहा। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।