नीमच। शहर का मणिरत्नम होटल एक बार फिर चर्चा में है। होटल के समीप बिना अनुमति सड़क निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यहां करीब 40 फीट लंबी सड़क बनाई जा रही थी। मामले की सूचना मिलने पर नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य का जायजा लिया।
इसके बाद नगरपालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए अपनी जेसीबी मशीन की मदद से बनाई जा रही सड़क को हटवा दिया। बिना अनुमति निर्माण का मामला सामने आने के बाद नगरपालिका की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
हालांकि, अब भी यह सवाल बना हुआ है कि सड़क निर्माण किसके निर्देश पर कराया जा रहा था और काम शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति क्यों नहीं ली गई? फिलहाल इस मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।