BREAKING NEWS
BIG REPORT : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित खिमला दौरे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की.. <<     BIG NEWS : दो बैग में आखिर क्या लेकर घूम रहा था युवक?.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ की लखारी घाटी में 18 नवंबर को.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव में ग्रामीणों का जबरदस्त.. <<     KHABAR : युवा उत्सव के दूसरे दिन छात्राओं ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलाल समाज ने हर्षाेल्लास के साथ मनाई.. <<     KHABAR : गुलाब चक्कर से बैरिकेड हटाने के कलेक्टर.. <<     KHABAR : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य,.. <<     KHABAR : मनासा कुमावत समाज का द्वितीय दीपावली.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मनासा में.. <<     BIG NEWS : नियमों को ताक पर रखकर बनाई जा रही थी सड़क?.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     #कहीं पानीपुरी के चटकारे तो कहीं चना जोर गरम.. <<     KHABAR : खरगोन में उत्साह से मना भगवान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2026, 4:08 pm
KHABAR : जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों, फरसे और कुल्हाड़ी से हमला, इलाज के दौरान 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पढे़ खबर

Share On:-

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम वधियन में जमीन की जुताई के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष अब हत्या में बदल गया है। इस खूनी झड़प में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, फरसे और कुल्हाड़ी चले। इतना ही नहीं विवाद के दौरान एक पक्ष पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने की कोशिश करने का गंभीर आरोप भी लगा है।

जुताई के विरोध से शुरू हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार इमिलिया पंचायत के ग्राम वधियन में दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। घटना के दिन एक पक्ष द्वारा उसी विवादित जमीन की जुताई की जा रही थी, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हुई इस अंधाधुंध मारपीट में दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
इस खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए 65 वर्षीय रघुबर यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही यह पूरा मामला मारपीट से बढ़कर हत्या में तब्दील हो गया है। घटना के बाद से गांव में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों को आधार बनाकर मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE