चित्तौड़गढ़। आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में बुधवार, 18 नवंबर को लखारी घाटी स्थित लालजी महाराज मंदिर में अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि आयोजन के तहत सुबह 10 बजे महाआरती की जाएगी। इसके बाद भगवान श्रीलालजी महाराज को छप्पन भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संस्थान अध्यक्ष गोपाल लाल सहित विजय कुमार, कौशल कुमार, उपाध्यक्ष कैलाशचन्द्र, अनिल कुमार एवं दुर्गेश कुमार कन्नोज संभालेंगे।
महोत्सव की तैयारियों में महामंत्री मदनलाल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम, महासचिव दुर्गेश पुठोली, युवा संगठन अध्यक्ष सुधीर कुमार, महामंत्री धीरज गणेशपुरा, दुर्गेश चिकारड़ा, संगठन मंत्री सुरेश, सत्यनारायण गांधीनगर सहित समाज के सदस्य जुटे हुए हैं।