BREAKING NEWS
BIG REPORT : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित खिमला दौरे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की.. <<     BIG NEWS : दो बैग में आखिर क्या लेकर घूम रहा था युवक?.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ की लखारी घाटी में 18 नवंबर को.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव में ग्रामीणों का जबरदस्त.. <<     KHABAR : युवा उत्सव के दूसरे दिन छात्राओं ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलाल समाज ने हर्षाेल्लास के साथ मनाई.. <<     KHABAR : गुलाब चक्कर से बैरिकेड हटाने के कलेक्टर.. <<     KHABAR : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य,.. <<     KHABAR : मनासा कुमावत समाज का द्वितीय दीपावली.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मनासा में.. <<     BIG NEWS : नियमों को ताक पर रखकर बनाई जा रही थी सड़क?.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     #कहीं पानीपुरी के चटकारे तो कहीं चना जोर गरम.. <<     KHABAR : खरगोन में उत्साह से मना भगवान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2026, 10:22 am
KHABAR : ग्वालियर के फूलबाग मैदान में 30 नवंबर से होगा भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, अनिरुद्धाचार्य महाराज सुनाएंगे कथा, पढे़ लखन सिंह की खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर के ऐतिहासिक फूलबाग मैदान में 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा में प्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय अनिरुद्धाचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

आयोजन की तैयारियों के तहत फूलबाग मैदान में संत-महात्माओं की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन पंडित गिर्राज शरण शर्मा ने कराया। इस दौरान विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार तथा परीक्षित बेताल सिंह गुर्जर मौजूद रहे।

विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने संत-महात्माओं का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय कथा में 108 यजमान शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE