नीमच। आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) नीमच द्वारा रविवार को अंबेडकर सर्कल के पीछे स्थित बगीचे में आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा का जन्मोत्सव श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध उनके विद्रोह तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। साथ ही आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को सुरक्षित रखने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन आकास के जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार मंडलोई ने किया। इस अवसर पर संगठन के महासचिव दुर्याेधन सोलंकी, जिला सचिव कमलेश चौहान एवं मंशाराम ओहरे, कोषाध्यक्ष कैलाश माल, सह-कोषाध्यक्ष धनसिंह गोरे सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। अन्य संगठनों से कैलाश भील सहित कई लोगों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम की जानकारी आकास जिला अध्यक्ष कारूलाल खराड़िया ने दी।