सीतामऊ। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सीतामऊ प्रखंड की बैठक हांडिया बाग हनुमान गौशाला परिसर में आयोजित की गई। बैठक में विहिप के विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों और विस्तार को लेकर चर्चा की। साथ ही आगामी आयोजनों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
बैठक में विहिप जिला मंत्री बुलचंदानी, बजरंग दल जिला संयोजक अनिल धनगर, जिला सह-संयोजक यशवंत पाटीदार, जिला गोरक्षा प्रमुख रमेश गुर्जर, जिला सह-सामाजिक समरसता प्रमुख, सीतामऊ प्रखंड उपाध्यक्ष पुष्कर दास बैरागी एवं दिनेश दास बैरागी, प्रखंड मंत्री ईश्वर शाहू और प्रखंड संयोजक दीपक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सीतामऊ प्रखंड में विहिप के हितचिंतक अभियान को विस्तार देने की योजना बनाई गई। इसके साथ ही बजरंग दल की प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली भव्य शौर्य यात्रा की तिथि निर्धारित की गई। बैठक में तय किया गया कि 19 दिसंबर को सीतामऊ प्रखंड में शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र में सत्संग और मिलन कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी विस्तृत योजना तैयार की गई।
इस अवसर पर केशव धनगर, रामबाबू सुथार, अजय सिंह राणावत, राजेश बैरागी, मंगलेश शर्मा, लाला गुर्जर, जितेंद्र रायमलानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।