नीमच। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैलानी सरकार के मुरीदों द्वारा 12वें जश्ने सैलानी का आयोजन 21 नवंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक बाबूभाई टेलर्स, अब्दुल्ला कुरैशी और तनवीर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि हजरत मोहम्मद हनीफ रहमान मस्ताना सैलानी सरकार के सम्मान में एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम एस.एस. मोटर बॉडी, जेतपुरा फंटा, निंबाहेड़ा रोड स्थित सांवरिया होटल के पास आयोजित होगा। सुबह 9 बजे से महफिल-ए-कव्वाली और लंगर का आयोजन रखा गया है।
आयोजकों ने सभी अकीदतमंदों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।