नीमच। मेहनोत नगर में शिवशक्ति परिवार के तत्वावधान में दीपावली मिलन एवं अन्नकूट कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। रविवार, 15 नवंबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान रहवासियों ने मिलकर श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसादी तैयार की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की आरती कर अन्नकूट का भोग लगाया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से पंगत में बैठकर प्रेम और आत्मीयता के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर नगरवासियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भगवान पीपलेश्वर महादेव से क्षेत्र और नगर की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
मेहनोत नगर के रहवासियों के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन हर्षाेल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में शिवशक्ति परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रहवासियों का आभार व्यक्त किया।