रतलाम। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने नगर निगम आयुक्त को नवश्रृंगारित गुलाब चक्कर परिसर के आसपास लगाए गए बैरिकेड्स हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए बैरिकेड्स हटाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उल्लेखनीय है कि नवश्रृंगारित गुलाब चक्कर परिसर में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में यहां आने वाले नागरिकों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए परिसर के आसपास लगाए गए बैरिकेड्स हटाने का निर्णय लिया गया है।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों की सुविधा और आवागमन की सुगमता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बैरिकेड्स हटने से गुलाब चक्कर के आसपास आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी और यातायात भी अधिक सुचारु हो सकेगा।