BREAKING NEWS
BIG REPORT : बाइक हटाने को कहा तो क्रिकेट का बल्ला.. <<     #मथुरा के बाद सिर्फ शाजापुर में जीवंत होती है.. <<     VIDEO: #आबकारी #कार्यालय में #अनोखा #प्रदर्शन,.. <<     BIG BREAKING : नीमच मंडी में अचानक एमडी की एंट्री से.. <<     BIG NEWS : आर्थिक परेशानी अब आंखों के इलाज में नहीं.. <<     KHABAR : सड़क हादसे में अपनों को खोने वाले परिवार को.. <<     VIDEO: 14 साल 5 महीने देश की सेवा... फिर तिरंगे में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर मेडिकल कॉलेज में 35 CHO को दिया गया VIA.. <<     BIG BREAKING : नीमच कलेक्टोरेट में आग की खबर से.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की सड़क पर उड़ रही वादो की धुल,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशियों के जातक आज भूलकर.. <<     BIG NEWS : गोबर से लाखों की कमाई, जैविक खेती से 11.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कोटा रेल मंडल की बैठक में संसदीय क्षेत्र.. <<     BIG REPORT : जलगंगा संवर्धन अभियान 3.0 के तहत जिले में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2026, 6:43 pm
KHABAR : 14 साल 5 महीने तक देश की सेवा करने वाले जवान पवन यादव को नम आंखों से अंतिम विदाई, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। देश की रक्षा और सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले जवान पवन यादव (35) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उधमपुर में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में जवान ने अंतिम सांस ली। उन्होंने 14 साल 5 महीने तक भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा की।

शहीद जवान पवन यादव की अंतिम दर्शन यात्रा देवास पहुंची। इस दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और नम आंखों से वीर जवान को श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देश के लिए उनकी सेवाओं को नमन किया।

इस दौरान सयाजी द्वार पर महाराज विक्रम सिंह पवार ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी एवं सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने जवान को नमन करते हुए उनके देश के प्रति समर्पण और सेवाओं को याद किया।

मां भारती की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर जवान पवन यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका त्याग और समर्पण सदैव याद रखा जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE