सरवानिया महाराज। नीमच-सिंगोली के बीच बन रही एमपीआरडीसी कि मिल्कियत वाली सड़क पिछले ढाई साल से सरवानिया से नीमच तक बीस किलोमीटर भी नहीं बन पाई है , इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठेठ सिंगोली तक सड़क बनने में कितना और समय लगेगा। प्रशासनिक लापरवाही और एमपीआरडीसी कि अदूरदर्शिता से कंस्ट्रक्शन कंपनी थके मांदे की तरह काम कर रही है और इस सड़क किनारे रहवासी इलाके के लोग और दुकानदार धुल खा खा कर कंठाल गये है। सरवानिया महाराज का लगभग डेढ़ किलोमीटर का सड़क मार्ग आरसीसी में बनना है और इसके दोनों साइडों पर नाले बनाना है। परन्तु कई दिनों से काम बंद को देखते हुए ऐसा लगता है कि इसकी शुरुआत और समापन साथ ही हो गया है। जंहा खोद कर नाले बना दिये है वंहा सड़क नहीं बनी है और जंहा कुछ नहीं किया है वंहा जमकर धुल उड़ रही है दोनों ही स्थितियों में सड़क किनारे रहवासी और दुकानदार परेशान हैं। वाहन चालकों और राहगीरों की समस्या अलग है वो तो लंबे समय से परेशान हैं।
क्या बाद में कान पकड़ने से कुछ होगा-
सड़क निर्माण कंपनी सांवरिया इन्फ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन कंपनी उदयपुर निर्माण में गड़बड़ी कर रही है कंपनी ने सेमली चंन्द्रावत , नेवड़ , निपानिया में जो आरसीसी सड़क बनाई है उसकी गुणवत्ता और उपरी सतह दोनों ही खराब है। कंपनी ने जिस मशीन से सीसी रोड बनाई वो मशीन केवल एक नमुना है जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि सड़क मशीन से बन रही है पर तकनीकी मापदंडों और गुणवत्ता में खरी नहीं कहा जा सकता। कलेक्टर साहब जब सड़क बन रही थी तब तो जिम्मेदार अधिकारियों ने देखा नहीं और बाद में आप कंपनी के कान पकड़कर सही करने के निर्देश दे रहे हों, और आपके निर्देश के बाद भी कंपनी के कान पर जूं नहीं रेंगी और अब सरवानिया महाराज में भी कंपनी उसी नमुने रुपी मशीन से सड़क बनाकर उदयपुर चली जाएगी और फिर आप सतह सही नहीं के पकड़ते रहना कंपनी के कान।
दिपावली बाद भी काम ने नहीं पकड़ी रफ्तार-
दिपावली पर्व पर लेबर त्योहार मनाने चली गई थी इस बात को आमजन समझता है लेकिन दिपावली के दस दिन बाद भी काम ने रफ्तार नहीं पकड़ी। उखड़ी हुई सड़क के खड्डे में धचीखें खाना निकले हुए भाटो पर चलना और उड़ती हुई धुल को फांकना यंहा के रहवासियों के जीवन का हिस्सा बन चुका है पर प्रशासन के किसी भी अफसर को कुछ भी फर्क नहीं पड़ रहा है नकटे नसेड़े की तरह अपनी वीआईपी गाड़ीयों के काच चढ़ाकर कर इस सड़क से आ रहे जा रहे हैं।
जागते हुए घौर रहा है प्रशासन-
नीमच सिंगोली सड़क निर्माण को लेकर सिंगोली से लेकर नीमच तक एलिगेशन लग रहे हैं कभी डीकेन में दिक्कत की बात आई तो कभी मालखेड़ा में, सभी जगह सड़क खुदी हुई है एक साईड बंद है कहीं नाले निर्माण अधुरे है तो पुल पुलियाओं के काम बाकी है। कई बार समाचार खबरें छप गई, जनप्रतिनिधी अफसरों को फोन कर रहे हैं, पर ऐसा लगता है कि एमपीआरडीसी और जिला प्रशासन और ठेकेदार जागते हुए घौर रहें हैं। गांव में कहावत है कि सोते हुए को निंद से जगाया जा सकता है पर जागते हुए को नहीं , गांव में ऐसी स्थिति को जागते हुए घौरना कहते हैं।