नीमच। श्री राणी सती दादी मंदिर ट्रस्ट, बघाना के सौजन्य से रविवार को गोमाबाई नेत्रालय में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला अंधत्व निवारण समिति के सहयोग से आयोजित इस शिविर में मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लेंस प्रत्यारोपण सहित ऑपरेशन निर्धारित तिथि पर निःशुल्क किए जाएंगे। शिविर में आने वाले मरीजों से आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ लाने की अपील की गई है।