BREAKING NEWS
#किसानों की पीठ पर भ्रष्टाचार का बड़ा.. <<     BIG BREAKING: MD के अचानक दौरे से नीमच मंडी में हलचल,.. <<     BIG REPORT : बाइक हटाने को कहा तो क्रिकेट का बल्ला.. <<     #मथुरा के बाद सिर्फ शाजापुर में जीवंत होती है.. <<     VIDEO: #आबकारी #कार्यालय में #अनोखा #प्रदर्शन,.. <<     BIG BREAKING : नीमच मंडी में अचानक एमडी की एंट्री से.. <<     BIG NEWS : आर्थिक परेशानी अब आंखों के इलाज में नहीं.. <<     KHABAR : सड़क हादसे में अपनों को खोने वाले परिवार को.. <<     VIDEO: 14 साल 5 महीने देश की सेवा... फिर तिरंगे में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर मेडिकल कॉलेज में 35 CHO को दिया गया VIA.. <<     BIG BREAKING : नीमच कलेक्टोरेट में आग की खबर से.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की सड़क पर उड़ रही वादो की धुल,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशियों के जातक आज भूलकर.. <<     BIG NEWS : गोबर से लाखों की कमाई, जैविक खेती से 11.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2026, 4:19 pm
NEWS : आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान का अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग कार्यक्रम सम्पन्न, लालजी महाराज मंदिर के जीर्णाेद्धार को लेकर समाजजनों ने दिखाई एकजुटता, भामाशाह अशोक बागड़ी ने दिए एक लाख रुपये, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में बुधवार, 18 नवंबर को लखारी घाटी स्थित लालजी महाराज मंदिर में अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रातः 11:15 बजे भजन-कीर्तन के साथ महाआरती की गई तथा भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में समाज की बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए।

महोत्सव के अवसर पर सुखवाल समाज के नोहरे में रतनलाल कानोड़ के मुख्य आतिथ्य में समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश नीमच, बलवंत निम्बाहेड़ा, दुर्गाप्रसाद, जमनालाल उदयपुर, युवा संगठन अध्यक्ष दुर्गेश भीलवाड़ा तथा राजस्थान महासभा महिला मंडल अध्यक्ष अनिता छोटीसादड़ी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह अशोक बागड़ी ने की। वहीं समाज संरक्षक श्यामलाल, देवीलाल चित्तौड़गढ़, भंवरलाल पांडोली एवं शंकरलाल घोसुंडा मंचासीन रहे।

बैठक के प्रारंभ में अतिथियों का पगड़ी पहनाकर एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात लालजी महाराज मंदिर के नए स्वरूप में जीर्णोद्धार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंदिर निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए समाज के भामाशाहों ने आगे आकर आर्थिक सहयोग की घोषणा की। इस दौरान भामाशाह अशोक बागड़ी ने तत्काल एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।

इसके अलावा मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल, महामंत्री मदनलाल, आदर्श लखारा समाज चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष गोपाललाल एवं सत्यनारायण गांधीनगर ने 50 हजार रुपये, कोषाध्यक्ष राधेश्याम बावलास ने 21 हजार रुपये तथा बलवंत निम्बाहेड़ा, श्यामसुंदर कपासन एवं रतनलाल सावा ने 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

आयोजन में रानीखेड़ा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश बोहेड़ा, महावीर, भरत, राजकुमार, मनोज, भगवतीलाल बानसेन, प्रकाश सांवरिया, ईश्वर सनातनी निम्बाहेड़ा, मदन भादसोड़ा, रतनलाल विजयपुर, शंभूलाल साड़ास सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संस्थान अध्यक्ष गोपाललाल एवं उपाध्यक्ष कैलाशचन्द्र कन्नौज के नेतृत्व में की गईं। आयोजन में महामंत्री मदनलाल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम, युवा संगठन अध्यक्ष सुधीर कुमार, महामंत्री धीरज गणेशपुरा, दुर्गेश चिकारड़ा एवं सत्यनारायण गांधीनगर ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश पुठोली ने किया। अंत में संस्थान अध्यक्ष गोपाललाल ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE