BREAKING NEWS
BIG REPORT : बाइक हटाने को कहा तो क्रिकेट का बल्ला.. <<     #मथुरा के बाद सिर्फ शाजापुर में जीवंत होती है.. <<     VIDEO: #आबकारी #कार्यालय में #अनोखा #प्रदर्शन,.. <<     BIG BREAKING : नीमच मंडी में अचानक एमडी की एंट्री से.. <<     BIG NEWS : आर्थिक परेशानी अब आंखों के इलाज में नहीं.. <<     KHABAR : सड़क हादसे में अपनों को खोने वाले परिवार को.. <<     VIDEO: 14 साल 5 महीने देश की सेवा... फिर तिरंगे में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर मेडिकल कॉलेज में 35 CHO को दिया गया VIA.. <<     BIG BREAKING : नीमच कलेक्टोरेट में आग की खबर से.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की सड़क पर उड़ रही वादो की धुल,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशियों के जातक आज भूलकर.. <<     BIG NEWS : गोबर से लाखों की कमाई, जैविक खेती से 11.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कोटा रेल मंडल की बैठक में संसदीय क्षेत्र.. <<     BIG REPORT : जलगंगा संवर्धन अभियान 3.0 के तहत जिले में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2026, 10:53 am
BIG NEWS : मंदसौर मेडिकल कॉलेज में 35 CHO को दिया गया VIA प्रशिक्षण, महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान पर जोर, तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में चार जिलों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने लिया हिस्सा, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंदसौर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम एवं मंदसौर जिले के 35 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) के लिए आयोजित तीन दिवसीय आवासीय VIA (Visual Inspection with Acetic Acid) प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. शशि गांधी के मार्गदर्शन तथा सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. सुनील कांत गुलेरी के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की प्रारंभिक पहचान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को VIA जांच की तकनीक में दक्ष बनाना था।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के जोखिम कारकों, लक्षणों, VIA जांच के सिद्धांत एवं प्रक्रिया, जांच के परिणामों की पहचान, पॉजिटिव और नेगेटिव निष्कर्षों के आकलन, मरीजों की काउंसलिंग तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफरल की प्रक्रिया के संबंध में सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में बताया गया कि गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल है। नियमित स्क्रीनिंग और समय पर पहचान के माध्यम से इस बीमारी के गंभीर परिणामों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की जांच एवं प्रारंभिक पहचान संबंधी दक्षता बढ़ेगी। इससे आयुष्मान आरोग्य मंदिर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं को समय पर जांच, उचित परामर्श तथा आवश्यकता अनुसार उपचार के लिए रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा इससे पहले चार बैचों में 140 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को VIA प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

प्रशिक्षण के समापन समारोह में फार्माकोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. कार्तिक साल्वे, संकाय के चिकित्सा शिक्षक तथा मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन अधिकारी महेश धनोटिया ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. साल्वे ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की समय पर पहचान और नियमित स्क्रीनिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान का उपयोग अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में प्रभावी रूप से करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को VIA जांच के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

इस प्रशिक्षण पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, सर्वाइकल कैंसर की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना तथा कैंसर से होने वाली मृत्यु और जटिलताओं को कम करने के राष्ट्रीय प्रयासों को मजबूती प्रदान करना है। प्रशिक्षण के सफल आयोजन में महाविद्यालय प्रशासन एवं सामुदायिक चिकित्सा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE