गांधीसागर। गांधीसागर में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिलीप सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कैबिनेट के सभी मंत्रियों को भगवान श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट की और प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर विधायक परिहार ने सभी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।