नीमच। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 21 नवंबर 2026 को नगर परिषद डीकेन में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में नगर परिषद डीकेन सहित ग्राम पंचायत मोरवन, निलिया, कुंडला, दड़ौली, मांडा, जनकपुर, रूपपुरा, मैलानखेड़ा, बावलनाई, बसेड़ीभाटी, समेल और आंकली के नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तर के संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो नागरिकों की समस्याएं सुनकर प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की जाएगी।
जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।