BREAKING NEWS
BIG REPORT : बाइक हटाने को कहा तो क्रिकेट का बल्ला.. <<     #मथुरा के बाद सिर्फ शाजापुर में जीवंत होती है.. <<     VIDEO: #आबकारी #कार्यालय में #अनोखा #प्रदर्शन,.. <<     BIG BREAKING : नीमच मंडी में अचानक एमडी की एंट्री से.. <<     BIG NEWS : आर्थिक परेशानी अब आंखों के इलाज में नहीं.. <<     KHABAR : सड़क हादसे में अपनों को खोने वाले परिवार को.. <<     VIDEO: 14 साल 5 महीने देश की सेवा... फिर तिरंगे में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर मेडिकल कॉलेज में 35 CHO को दिया गया VIA.. <<     BIG BREAKING : नीमच कलेक्टोरेट में आग की खबर से.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की सड़क पर उड़ रही वादो की धुल,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशियों के जातक आज भूलकर.. <<     BIG NEWS : गोबर से लाखों की कमाई, जैविक खेती से 11.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कोटा रेल मंडल की बैठक में संसदीय क्षेत्र.. <<     BIG REPORT : जलगंगा संवर्धन अभियान 3.0 के तहत जिले में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2026, 7:46 pm
KHABAR : कोटा रेल मंडल की बैठक में संसदीय क्षेत्र के रेल मुद्दे उठाए, ठहराव से लेकर नई रेल लाइन तक रखे प्रस्ताव, सिंहस्थ 2028 को देखते हुए तीन स्टेशनों की कार्ययोजना बनाने पर जोर, पढे़ खबर

Share On:-

मंदसौर। कोटा रेल मंडल की बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि राजदीप परवाल ने सहभागिता कर मंदसौर-नीमच-जावरा संसदीय क्षेत्र से जुड़े रेल सुविधाओं, ट्रेनों के ठहराव, विस्तार, नई ट्रेनों, रेल लाइन सर्वे और स्टेशन विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। बैठक में यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र में रेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर कई सुझाव एवं प्रस्ताव रखे गए।

बैठक में सुवासरा, गरोठ और शामगढ़ सहित विभिन्न स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी गई। इनमें इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस, पुणे-जयपुर, मारू सागर, अगस्तक्रांति राजधानी, गरीब एक्सप्रेस, अजीमाबाद, पश्चिम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के ठहराव का विषय शामिल रहा। इसके साथ ही कोटा से उज्जैन के लिए शाम के समय मेमू ट्रेन शुरू करने, वडोदरा-वलसाड इंटरसिटी का कोटा तक विस्तार, सिरसा-हिसार ट्रेनों को रतलाम तक बढ़ाने, इटावा-कोटा ट्रेन का मंदसौर तक विस्तार, कोटा-इंदौर नई ट्रेन, नंदादेवी एक्सप्रेस का शामगढ़ तक विस्तार तथा मंदसौर से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने के प्रस्ताव भी रखे गए।

नई रेल लाइन और स्टेशन विकास पर जोर
सुवासरा-मंदसौर एवं नीमच-कोटा नई रेल लाइन के एफएलएस सर्वे की जानकारी उपलब्ध कराने तथा स्वीकृति के लिए प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय भेजने की मांग की गई। स्टेशन सुविधाओं के अंतर्गत सुवासरा को अमृत भारत स्टेशन योजना के अगले चरण में शामिल करने, गरोठ, शामगढ़ एवं सुवासरा स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, शौचालय, कैंटीन, शेड, सीसीटीवी, आरक्षण खिड़की, अमानती सामानघर, मालगोदाम तथा अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। कुरलासी स्टेशन पर भी प्लेटफार्म, शेड एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग रखी गई।

कोटा-रतलाम ट्रेन स्वीकृति पर सांसद ने जताया आभार, कुरलासी स्टेशन विस्तार को मिली मंजूरी
बैठक में कोटा से रतलाम नई ट्रेन की स्वीकृति पर सांसद सुधीर गुप्ता ने मंडल अधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया। इस ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वहीं कुरलासी स्टेशन के विस्तार का विषय भी सांसद द्वारा लगातार रेलवे अधिकारियों के समक्ष उठाया जा रहा था, जिसे बैठक में स्वीकार किया गया। कुरलासी स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के लिए लंबे समय से की जा रही मांग को मंडल ने बजट में शामिल कर राशि स्वीकृत की है, जिससे स्टेशन के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

शामगढ़ में मालगोदाम निर्माण की मांग वर्ष 2022-23 में ही स्वीकृत हो चुकी थी, लेकिन कार्य लंबे समय से लंबित था। सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क एवं प्रयास किए जाने के बाद अब इसकी स्वीकृति के साथ टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

सिंहस्थ 2028 को देखते हुए गरोठ, शामगढ़ और सुवासरा की कार्ययोजना बनाने पर जोर
उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने गरोठ, शामगढ़ और सुवासरा स्टेशनों पर यात्रियों की संभावित बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखकर तीनों स्टेशनों की सिंहस्थ कार्ययोजना तैयार करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और व्यवस्थाओं को देखते हुए रेलवे अधिकारियों द्वारा जल्द कार्ययोजना तैयार की जाए।

इसके अतिरिक्त गरोठ में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नई पीट लाइन निर्माण, रेलवे के विभिन्न मंडलों के बीच समन्वय वाले मुद्दों का समाधान, संसदीय क्षेत्र में रेलवे निर्माण कार्यों की जानकारी नियमित रूप से सांसद कार्यालय को उपलब्ध कराने, भवानीमंडी स्टेशन के नाम में भैसोदामंडी जोड़ने तथा सिंहस्थ 2028 को लेकर मंडल की तैयारियों की जानकारी देने जैसे विषय भी बैठक में रखे गए।

राजदीप परवाल ने क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, यात्रियों की सुविधा और लंबित मांगों पर शीघ्र कार्यवाही की आवश्यकता जताते हुए विभिन्न प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही की अपेक्षा रखी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE