BREAKING NEWS
#किसानों की पीठ पर भ्रष्टाचार का बड़ा.. <<     BIG BREAKING: MD के अचानक दौरे से नीमच मंडी में हलचल,.. <<     BIG REPORT : बाइक हटाने को कहा तो क्रिकेट का बल्ला.. <<     #मथुरा के बाद सिर्फ शाजापुर में जीवंत होती है.. <<     VIDEO: #आबकारी #कार्यालय में #अनोखा #प्रदर्शन,.. <<     BIG BREAKING : नीमच मंडी में अचानक एमडी की एंट्री से.. <<     BIG NEWS : आर्थिक परेशानी अब आंखों के इलाज में नहीं.. <<     KHABAR : सड़क हादसे में अपनों को खोने वाले परिवार को.. <<     VIDEO: 14 साल 5 महीने देश की सेवा... फिर तिरंगे में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर मेडिकल कॉलेज में 35 CHO को दिया गया VIA.. <<     BIG BREAKING : नीमच कलेक्टोरेट में आग की खबर से.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की सड़क पर उड़ रही वादो की धुल,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशियों के जातक आज भूलकर.. <<     BIG NEWS : गोबर से लाखों की कमाई, जैविक खेती से 11.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2026, 4:29 pm
NEWS : एंटीबायोटिक का सेवन चिकित्सकीय सलाह से ही करें, एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध रोकने के लिए जागरूकता जरूरी, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के तत्वावधान में बुधवार को विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। 18 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस जागरूकता सप्ताह की थीम "One Health, One Action: Prevent AMR Now" रखी गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद तिवारी ने जागरूकता पोस्टर का अनावरण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक एवं अनुचित उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इससे बैक्टीरिया में दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण भविष्य में सामान्य संक्रमणों का उपचार भी मुश्किल हो सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग केवल चिकित्सक की सलाह पर ही करें तथा निर्धारित खुराक और अवधि का पालन करें।

एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग पर दिया जोर-
माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पी होरा ने बताया कि एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध वर्तमान समय की गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। उन्होंने एंटीबायोटिक के जिम्मेदार उपयोग के लिए सही मरीज, सही दवा, सही खुराक और सही समय के सिद्धांत को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने आमजन से बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन नहीं करने तथा इनके विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

रंगोली के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश-
कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस विद्यार्थियों ने इस वर्ष की थीम पर आधारित आकर्षक रंगोली बनाकर एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध की रोकथाम का संदेश दिया। रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने एंटीबायोटिक दवाओं के सही एवं जिम्मेदार उपयोग के महत्व को प्रदर्शित किया।

जागरूकता सप्ताह के दौरान माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से आमजन, विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध के प्रति जागरूक कर इसकी रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यक्रम में डॉ. प्रेरणा बंसल, डॉ. विपिन शर्मा, डॉ. मोहम्मद इरफान, डॉ. ध्रुविका कदम एवं डॉ. नरेंद्र वर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा सीनियर रेजिडेंट डॉ. अन्नू देवी, जूनियर रेजिडेंट डॉ. धीरज कुमार शर्मा, लैब तकनीशियन विक्रम सिंह सारंगदेवोत एवं नितेश वर्मा तथा एमटीएस प्रकाश चंद्र गुर्जर ने भी सहभागिता की। महाविद्यालय के कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE