चित्तौड़गढ़। श्री सर्वेश्वर मंदिर में आंवला नवमी के पावन अवसर पर अन्नकूट महोत्सव धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया। भगवान श्री सर्वेश्वर महादेव को नवीन पोशाक धारण कराकर छप्पन भोग अर्पित किए गए तथा विधि-विधान से महाआरती की गई।
मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद लढा ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर सर्वेश्वर महादेव का महाकाल स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान को आंवले की माला धारण कराई गई तथा मंदिर परिसर में तेल के दीपक प्रज्वलित किए गए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजन की व्यवस्थाओं में कमल बिलोची, राजेंद्र आगाल, आशीष आगाल, पुजारी हीरालाल वैष्णव, रमेश सोनी सहित मंदिर ट्रस्ट संरक्षक लक्ष्मीनारायण डाड का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर केसर बाग में महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पार्षद सुंदरबाई पुर्बिया, अनंत समदानी, कमल बाबेल, ओमप्रकाश काबरा, गोविंद काबरा, प्रदीप शर्मा, शेखर कुमावत, श्यामसुंदर सोमानी, ओंकारलाल सोनी, अनिल सोनी, जयप्रकाश सिंघल, दिनेश गर्ग, लक्ष्मीनारायण दशोरा, जानकीलाल सोनी, सत्यनारायण सोनी, प्रमोद अग्रवाल, अजय बनवार, नंदलाल बिलोची, सत्यनारायण डाड एवं महेश काबरा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अन्नकूट महोत्सव में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित भक्तों का आभार व्यक्त किया गया।