BREAKING NEWS
BIG BREAKING: MD के अचानक दौरे से नीमच मंडी में हलचल,.. <<     BIG REPORT : बाइक हटाने को कहा तो क्रिकेट का बल्ला.. <<     #मथुरा के बाद सिर्फ शाजापुर में जीवंत होती है.. <<     VIDEO: #आबकारी #कार्यालय में #अनोखा #प्रदर्शन,.. <<     BIG BREAKING : नीमच मंडी में अचानक एमडी की एंट्री से.. <<     BIG NEWS : आर्थिक परेशानी अब आंखों के इलाज में नहीं.. <<     KHABAR : सड़क हादसे में अपनों को खोने वाले परिवार को.. <<     VIDEO: 14 साल 5 महीने देश की सेवा... फिर तिरंगे में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर मेडिकल कॉलेज में 35 CHO को दिया गया VIA.. <<     BIG BREAKING : नीमच कलेक्टोरेट में आग की खबर से.. <<     BIG NEWS : करोड़ों की सड़क पर उड़ रही वादो की धुल,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ समेत इन राशियों के जातक आज भूलकर.. <<     BIG NEWS : गोबर से लाखों की कमाई, जैविक खेती से 11.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कोटा रेल मंडल की बैठक में संसदीय क्षेत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2026, 4:52 pm
KHABAR : मनासा की गोवर्धन गौशाला में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मनाई गोपाष्टमी, गौमाता की पूजा-अर्चना कर लिया संरक्षण का संकल्प, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं मातृशक्ति प्रखंड मनासा द्वारा गोवर्धन गौशाला में गोपाष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर उन्हें गुड़ और दलिये की लापसी का भोग लगाया तथा गौमाता के संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने गोपाष्टमी पर्व के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने पहली बार गायों को चराने की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा और संरक्षण भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस अवसर पर उन्होंने गोआधारित खेती को बढ़ावा देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में किसान अपनी कृषि भूमि के कुछ हिस्से में गोआधारित खेती अपनाकर जैविक अनाज का उत्पादन कर सकते हैं, जिसका उपयोग अपने परिवार के लिए किया जा सके। इससे गौपालन को भी प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यावरण एवं स्वास्थ्य को लाभ पहुंचेगा।

कार्यकर्ताओं ने गौवंश की रक्षा और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से आगे आने का आह्वान किया। साथ ही गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा ने किया, जबकि आभार प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख रोहित कुशवाहा ने व्यक्त किया।

इस दौरान विहिप जिला उपाध्यक्ष मंजू गहलोद, जिला विशेष संपर्क प्रमुख जगपाल फरक्या, जिला गोरक्षा प्रमुख राहुल कुशवाहा, गोपाल सोनी, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यजुर्वेदी, प्रखंड उपाध्यक्ष जगदीश बैरागी, प्रखंड संयोजक अनिल कुशवाहा, सह संयोजक रोहित सिंह गहलोत एवं सावन चौहान सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE