भगवानपुरा। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार, सतीपुरा भगवानपुरा में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सतीपुरा भगवानपुरा एवं समस्त संगत के सहयोग से तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के तहत 22 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक महान श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन होगा। प्रकाश पर्व के मुख्य दिवस 24 नवंबर को सुबह 6 बजे भगवानपुरा के विभिन्न मार्गों से भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर शबद-कीर्तन करते हुए गुरु महाराज का गुणगान करेंगे।
इसके पश्चात गुरुद्वारा साहिब में सुबह कीर्तन, कथा एवं गुरु विचारों का आयोजन किया जाएगा। वहीं दोपहर 1रू30 बजे से शाम 5 बजे तक गुरु का अटूट लंगर (भंडारा) बरताया जाएगा, जिसमें सभी धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रकाश पर्व के धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें और गुरु महाराज का आशीर्वाद लें।