BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 4:39 pm
NEWS : उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में सहारा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर जमाधन की परिपक्वता राशि का भुगतान करवाने एवं सुरक्षा की लगाई गुहार, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमण्डी। स्थानीय सहारा इण्डिया कार्यालय के कार्यकर्ताओं ने भवानीमण्डी के पंचायत समिति सभागार में आयोजित उपखण्ड स्तर जनसुनवाई में सामुहिक ज्ञापन सौंपकर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना भवानीमण्डी में शांति समिति की बैठक के माध्यम से आमजन में मीडिया व अखबारों के माध्यम से यह संदेश पहुंचाने की मांग की कि सहारा सेबी प्रकरण के चलते जमाधन की परिपक्वता राशि का भुगतान नहीं होने में सहारा कार्यकर्ताओं को कोई दोष नहीं है और प्रकरण माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित है ताकि जमाकर्ता उनकी परिपक्वता राशि के भुगतान को लेकर सहारा कार्यकर्ताओं के साथ विवाद, झगडा, मारपीट एवं वाहन आदि छिनने की गैर कानूनी कार्यवाही नहीं करे। 

साथ ही राजस्थान विधानसभा में इस गंभीर समस्या को उठाते हुए सरकार के स्तर पर सहारा सेबी प्रकरण में दखल अंदाजी करवाते हुए जमाकर्ताओं को उनके जमाधन की परिपक्वता राशि का भुगतान करवावे एवं राजस्थान जयपुर के जोनल चीफ सज्जनसिंह के विरूद्व धोखाधडी का मामला दर्ज किया जाये। ज्ञापन देने वालो मे अलाउद्दीन, एहसान भाई, मुनिरूद्दीन मौलाना, अरूण गौड, दिलीप कुमार शर्मा, रितेश थावरिया, संतोष राठौर, संजय पाटीदार, कैलाश सुमन, राजकुमार व्यास, रामनाथ, रामप्रसाद राठौर, राजकुमार शर्मा, लोकेश, मनीष पोरवाल, विनोद जोशी आदि उपस्थित थे। 
    
उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई में विभिन्न समस्याओं को लेकर दर्जनों लोगो ने ज्ञापन दिया और कुछ ने सीधे ही उपखण्ड अधिकारी के सामने मौखिक समस्या रखी, जिस पर विभिन्न विभाग के अधिकारियों को उपखण्ड अधिकारी ने समस्या के निधान के निर्देश दिये और कुछ की मौके पर ही समस्या का निराकरण किया गया।     
    
जन सुनवाई उपखण्ड अधिकारी कमल मीणा के नेतृत्व में हुई जिसमें पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान, पंचायत समिति भवानीमण्डी के प्रधान सुल्तानसिंह,  राजस्थान अभाव अभियोग निराकरण समिति के प्रदेश सदस्य राजेश गुप्ता करावन, तहसीललदार सत्यनारायण नरवरिया, नायब तहसीलदार मुकुटबिहारी व्यास के साथ कई विभागों के विभागाध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि मौजूद थे। 
उपखण्ड अधिकारी कमल मीणा ने सहारा कार्यकर्ताओं के ज्ञापन पर सहारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जमाकर्ताओं को इस विषय में आप अच्छी तरह समझाये और फिर भी जमाकर्ता अगर मारपीट, लडाई झगडा करता है तो आप थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाये।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE