BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 6:13 pm
KHABAR : रेडक्रास द्वारा संचालित बाल आश्रय गृह में उत्साह के साथ मना बाल दिवस, चित्रकला प्रतियोगिता के साथ आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राज्‍य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष सुशांत हृददार के मार्गदर्शन 24 नवबर 2022 को प्रथम अपर सत्र न्‍यायाधीश सोनल चौरसिया एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजयकुमार सोनकर द्वारा रेडक्रास द्वारा संचालित बाल आश्रय गृह में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजना (बच्चा को मंत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण के लिये विधिक सेवाए 2015) अंतर्गत बालकों को समर्पित दिवस 14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता, जिला एवं अपर सत्र न्‍यायाधीश सोनल चौरसिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजयकुमार सोनकर,  जिलाविधिक सहायता अधिकारी हर्षित बिसेन की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। उक्त चित्रकला प्रतियोगिता में बाल आश्रय गृह के समस्त बालकों ने भाग लिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार सोनकर ने बच्चों से संवाद कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरणादायक बाते बताई। साथ ही रेडक्रॉस द्वारा संचालित बाल आश्रय में समस्याओं को देखकर तुरत सुधार कराये जाने के निर्देश दिये एवं समस्याओं कानिराकरण होने पर प्राधिकरण को अवगत कराने की बात कही। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी हर्षित बिसेन एवं रेडक्रॉस द्वारा संचालितबाल आश्रय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE