नीमच। मंगलवार को नीमच क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार जीरन स्थित नगद खाद विक्रय केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से खाद उपलब्धता के विषये में चर्चा की। गौरतलब है की बीते दिनों जिले के अलग अलग क्षेत्रो से खाद यूरिया की किल्लत और विक्रय केंद्र के बाहर किसानो की लगी लंबी-लंबी कतार की खबरे सामने आ रही थी। ऐसे मे नीमच विधायक परिहार खुद इस बात का जायजा लेने जीरन के नगद खाद विक्रय केंद्र पर पहुचे और किसानो से बात भी की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजौरा, पार्षद रामचंद्र धनगर, महामंत्री शुभम शर्मा उपस्थित रहे।