BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2022, 3:44 pm
NEWS : अभाविप का नारी शक्ति दिवस कार्यक्रम संपन्न, लक्ष्मीबाई का जन्मदिवस उत्साह के साथ गया मनाया, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

भवानी मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भवानीमंडी नगर द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई जयंती के उपलक्ष्य में उत्साह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

जिला संयोजक पवन योगी ने बताया कि उत्साह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कालूराम मेघवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह कस्वा, विशिष्ठ अतिथि प्रान्त कार्यकारणी सदस्य राधे गुर्जर, नगर मंत्री दिव्येश पाल, विद्यालय इकाई अध्यक्ष भूमिका श्रृंगी मंचासिन रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रान्त एसएफएस संयोजक गोवर्धन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम से पूर्व भवानीमंडी शहर के कन्या विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई और प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय सिंह कस्वा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में हमेशा ही नारी के लिए सम्मान रहा है। हम भारतीय देश को भी माता कहकर सम्बोधित करते है ये हमारी संस्कृति है। मुख्य अतिथि कालूराम मेघवाल ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी ने बताया कि महिलाओं को आध्यात्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।  

कार्यक्रम में जिला प्रमुख नारायण सिंह, नगर सह मंत्री दीपक व्यास, माही शर्मा, विशाल तंवर, इकाई सचिव भावना राठौर, उपाध्यक्ष निधि व्यास, प्रिया शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष धारा सिंह, छात्रसंघ उपाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व जिला सह संयोजक गोपाल वर्मा, पूर्व जिला संयोजक ऋषभ श्रृंगी, पूर्व जिला संयोजक कुशवंत नागर, राजबब्बर गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, राहुल गुर्जर, अजय परतानी, अभिषेक गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, सुगना गुर्जर, श्वेता मेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता भगवती गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE