BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2022, 6:00 pm
NEWS : सशक्त भारत के लिए सशक्त भाजपा जरूरी- विस्तारक दवे, मंडल पदाधिकारी बैठक मे कार्यों की समीक्षा व रूपरेखा बनाई, बूथ समितियों का डेटा तैयार, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर  

Share On:-

सिरोही। विधानसभा क्षेत्र सिरोही के प्रदेश द्वारा नियुक्त भाजपा विस्तारक दिलीप दवे ने कहा कि नए युग के नए सर्जन के हम नायक बने हैं भाजपा कार्यकर्ता के लिए संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण हमेशा आदर्श वाक्य रहे हैं विस्तारक ने कहा कि इस कालखंड में सशक्त भारत के लिए सशक्त भाजपा जरूरी है। उन्होंने यह बात भाजपा नगर मंडल सिरोही के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर कहीं।

भाजपा प्रदेश संगठन की योजना अनुसार विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त किए गए पूर्णकालिक विस्तारक योजना के तहत सिरोही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के कार्यों की प्रगति समीक्षा के साथ-साथ उन्हें सक्रिय व मजबूत करने के उद्देश्य से सिरोही पहुंचे विधानसभा क्षेत्र  के भाजपा विस्तारक दिलीप दवे ने सिरोही शहर भाजपा नगर मंडल पदाधिकारियों की बैठक में बताया कि वे संगठन को गुणात्मक व संख्यात्मक रूप से मजबूत बनाने का लक्ष्य बनाकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे। शुक्रवार देर शाम एक निजी होटल के सभागार में आयोजित बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने विस्तारक को मंडल के कार्य, गतिविधियों, संगठन संरचना और स्थानीय मुद्दों से अवगत करवाया। इसी प्रकार जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी व ताराराम माली ने भी फीडबैक देकर आवश्यक जानकारियां दी। विधानसभा के बूथ सशक्तिकरण का काम देख रहे महिपालसिंह चारण ने बूथ समितियो के गठन की जानकारी दी। 

विस्तारक दवे ने बताया कि प्रदेश की रचना अनुसार बूथ समितियों की जानकारी डिजिटलाइज पूर्ण हो रही है और संपूर्ण डाटा तैयार होगा। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर समय देना है। विस्तारक ने कहा कि दायित्ववान कार्यकर्ता की पहचान उसकी प्रामाणिकता, इमानदारी, अनुशासन, कौशल, सक्रियता, निर्णय क्षमता आदि से होती है हमें इन्हें अंगीकार करके आगे बढ़ना है। बैठक में बताया कि आगामी दिनों में बूथ समिति सत्यापन सहित पन्ना प्रमुख की नियुक्ति होगी। इसी प्रकार प्रदेश की ओर से जन आक्रोश रैली के आगमन आदि की जानकारी दी गई।

विस्तारक बनेंगे महत्वपूर्ण कड़ी-
संगठन की योजना अनुसार भाजपा द्वारा नियुक्त पूर्णकालिक विस्तारक जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए विधानसभा क्षेत्र के मंडलों व स्थानीय इकाइयों से समन्वय बनाकर काम करेंगे। दवे के अनुसार वे पार्टी की गतिविधियों, कार्यो की रिपोर्ट प्रदेश को प्रेषित कर गुणात्मक सुधार के प्रयास करेंगे। इसमें पार्टी की रीति नीति को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय इकाइयों को सक्रिय करना और उन्हें मार्गदर्शन देना महत्वपूर्ण होगा।

जन समस्याओं पर किया फोकस-
बैठक में राज्य सरकार के कुशासन और प्रशासनिक लापरवाही का सितम झेल रही जनता की जनसमस्याओं के  मुद्दों पर चर्चा हुई, इसमें राजीव नगर योजना में लालफीताशाही, मुख्यमंत्री आवास योजना की शिथिलता, सरकारी चिकित्सालय की अव्यवस्था, सीवरेज कार्य से शहर की दुर्दशा, सफाई व्यवस्था के साथ सार्वजनिक शौचालय के रखरखाव में कोताही, लचर कानून व्यवस्था आदि प्रमुख बातें सामने आई।

इन्होंने दिए सुझाव-
बैठक में उपस्थित नगर महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, वीरेंद्र एम चौहान, विजय पटेल, रणछोड़ पुरोहित, नगर मंत्री महेंद्र माली, अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष मगनलाल मीणा, प्रवीण राठौड़, लुंबाराम राणा आदि ने विचार व्यक्त किए। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE