BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 10:57 am
KHABAR : जिले में 125 किलोमीटर का सफर तय कर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नीमच जिला कांग्रेस ने शनिवार को मल्हारगढ़ में मंदसौर जिला कांग्रेस के सुपुर्द की, सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी साक्षी बने, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में 125 किलोमीटर का सफर तय कर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को मंदसौर जिले में प्रवेश कर गई। नीमच जिला कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक व अन्य वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मंदसौर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल व मंदसौर जिला समन्वयक गोविंद सिंह पंवार को भारत जोड़ो यात्रा सौंपी। अब उज्जैन तक चलने वाली इस यात्रा का संचालन मंदसौर ज़िला कांग्रेस करेगी। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर नजर आया। 

जिले के भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक ने बताया कि राहुल गांधी की राष्ट्रीय भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर तक पूरी होने तक जिले में भारत जोड़ो यात्रा निरन्तर जारी रहेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व व राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में देशभर में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में नीमच जिले में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। जो नीमच के जावद विधानसभा के अरणिया महादेव से झाँतला, रतनगढ़, मोरवन, जावद होते हुए नीमच पहुँची थी।  

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक के प्रभार में जिले की तीनों विधानसभा जावद, मनासा व नीमच में यात्राएं निकाली गई। नीमच विधानसभा में शुक्रवार को यात्रा निकाली गई और रात्रि विश्राम भंवरासा में रखा गया। भंवरासा फंटे से शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक के निर्देशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मंदसौर की ओर आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान ग्राम चल्दू में पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा चल्दू से मल्हारगढ़ पहुंची, जहां काका साहब गाडगिल चौराहे पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला समन्वयक व पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने भारत जोड़ो यात्रा नीमच जिला कांग्रेस की ओर से शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल व मंदसौर जिले के भारत जोडो यात्रा समन्वयक गोविंद सिंह पंवार को सौंपी। इस दौरान वरिष्ठ नेतागणों ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। 

इस दौरान पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य मधु बंसल, कार्यकारी ज़िलाध्यक्ष हाजी बाबू सलीम, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, जीरन नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह भंवरासा, युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राठौड़, पंकज तिवारी, अजा ज़िलाध्यक्ष महेश वीरवाल, राकेश अहीर, प्रहलाद सिंह चौहान, दुर्गाशंकर बोराना, परशुराम सिसोदिया, श्यामलाल जोकचंद, अनिल शर्मा, विजेश मालेचा, तरुण खींची, अज़हर हयात मेव, मोहनलाल गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। मल्हारगढ़ से निकली भारत जोड़ो यात्रा मंदसौर के लिए प्रस्थान हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE