BREAKING NEWS
मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     नगर कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 2:56 pm
BIG NEWS : एमपी में राहुल गाँधी की भारत जोड़ों यात्रा पर गर्माई सियासत, यात्रा में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए फेरबदल को लेकर क्या तंज कसा गृहमंत्री मिश्रा ने, पढ़े खबर    

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र में 23 नवंबर को एंट्री करेगी। राहुल जैसे-जैसे एमपी के करीब आ रहे हैं वैसे ही उनके ऊपर जुबानी हमले और सियासत तेज हो रही है। राहुल की यात्रा में एक बार फिर बदलाव हुआ है। अब राहुल गांधी संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जन्मस्थली महू में 26 नवंबर को पहुंचेंगे। पहले राहुल 27 नवंबर को महू जाने वाले थे लेकिन अचानक फिर बदलाव हुआ है। मप्र में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी पीसी शर्मा ने बताया कि महाकाल के दर्शन करने के लिए अब राहुल गांधी अब एक दिसंबर के बजाए 30 नवंबर को करेंगे। इसके बाद उज्जैन में आमसभा होगी। मप्र से राजस्थान में एंट्री की तारीख में भी बदलाव हुआ है। अब राहुल आगर जिले से 3 दिसंबर के बजाए 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेंगे।

मप्र के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को इंदौर के खालसा कॉलेज में न जाने की सलाह दी है। भोपाल में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा उनकी जो यात्रा मप्र में आ रही है उसमें उनके खालसा कॉलेज इंदौर जाने का कार्यक्रम है। मेरा उनसे आग्रह है कि कमलनाथ के जाने के बाद वहां विवाद उत्पन्न हुआ था। कानपुर के संत जी ने विरोध किया था। मैं राहुल गांधी से आग्रह कर सकता हूं कि किसी ऐसे स्थान पर न जाएं जिससे विवाद उत्पन्न हो।

यात्रा के दिन कम होने पर नराेत्तम मिश्रा ने कहा कि दिन और भी कम हो सकते हैं। स्वाभाविक रूप से निर्धारित लोगों को हटा दें तो उस तरीके से समर्थन मिल नहीं पा रहा है। इसलिए सोच रहे होंगे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE