BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2022, 11:47 am
KHABAR : राशन की कालाबाजारी पर नियंत्रण के लिए उपभोक्ता जागरूकता अभियान का आयोजन,  पात्र परिवार के एक सदस्य का मोबाइल नंबर पीओएस मशीन में दर्ज करना अनिवार्य, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशन की कालाबाजारी पर नियंत्रण के लिए उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी एचआर सुमन ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की खाद्यान्न सामग्री वितरण में कमियां परिलक्षित होने पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान पात्र परिवार के कम से कम एक सदस्य का मोबाईल नम्बर पीओएस मशीन में दर्ज कराना अनिवार्य किया गया है। दर्ज नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से सूचनाएं दी जायेगी। मोबाईल नम्बर दर्ज होने के उपरांत ही राशन वितरण की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। पीओएस से राशन सामग्री वितरण उपरांत जारी पावती विक्रेता द्वारा हितग्राहियों को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। राशन वितरण सामग्री मात्रा की जानकारी के लिए पीओएस मशीन का वाल्यूम उच्चतम रखने के लिए भी कहा गया है। प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान पर स्टॉक, वितरण की मात्रा, दर एवं खुलने के दिन की सूचनाएं प्रदर्शित करना होगी। परिवारों को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों जैसे कि ग्राम पंचायत, उचित मूल्य की दुकान आदि पर फ्लैक्स-बैनर्स लगवाएं। साथ ही सतर्कता एवं निरीक्षण के लिए भी नापतौल विभाग के अमले को उचित मूल्य की दुकानों के तौल कांटों का प्रमाणिकरण करने के लिए कहा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE