BREAKING NEWS
JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2022, 3:57 pm
KHABAR : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने लिया बड़ा निर्णय, अब बिजली उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर मिलेंगे बिजली बिल, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा रीडिंग लेने के पश्चात बिल जनरेट होने के तुरंत बाद ही मोबाइल पर एसएमएस के साथ व्हाट्सएप पर भी बिजली बिल प्राप्त होंगे। कंपनी द्वारा व्हाट्सएप पर बिजली बिल भेजने की सुविधा चालू माह से उपलब्ध करा दी गई है और अभी तक लगभग छः लाख से अधिक उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर बिजली बिल उपलब्ध कराये गये हैं।

यह व्यवस्था कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है। बिजली उपभोक्ताओं के लिए कंपनी द्वारा अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उनके बिजली बिल ईमेल, एसएसएस, नचंल एप, कंपनी पोर्टल चवतजंस.उचब्र.पद के अलावा अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध हैं। कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा द्वारा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में आईटी के अनुप्रयोग लागू करने के साथ कई नवाचारों में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, जिससे कंपनी की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं के संतोष में भी वृद्धि हुई है। 

प्रबंध संचालक मिश्रा ने बिजली उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए कृत-संकल्पित है और उपभोक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE