BREAKING NEWS
JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लैक स्पॉट पर डीआईजी भसिन का निरीक्षण,.. <<     KHABAR : असंगठित श्रमिकों को पेंशन का सहारा, नीमच.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2022, 6:16 pm
NEWS : लोक देवता अमराजी भगत का भदेसर के नरबदिया गांव में बनेगा पेनोरमा, मुख्यमंत्री ने 4 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की भदेसर तहसील के नरबदिया गांव में लोकदेवता अमरा जी भगत (अनगढ़ बावजी) का पेनोरमा बनेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेनोरमा निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

इसमें अमरा जी भगत के द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों को विभिन्न माध्यमों के जरिए दर्शाया जाएगा। यहां पर मुख्य पेनोरमा भवन, सभागार, हॉल, पुस्तकालय, प्रवेश द्वार, छतरी, स्कल्पचर्स, ऑडियो-वीडियो सिस्टम, शिलालेख, विभिन्न आर्ट वर्क सहित अनेक कार्य होंगे। इस पेनोरमा के लिए जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल द्वारा ग्राम पंचायत आक्या के गांव नरबदिया तहसील भदेसर में 0.75 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है, जिसका आराजी नंबर 747 रकबा 3.50 है। चारागाह में से 3.30 है और किस्म बंजड द्वितीय में से 0.75 है। 
पूर्व में पैनोरमा के लिए जो भूमि आवंटित की गई थी वह उबड़ खाबड़ और अनगढ़ बावजी के स्थान से अधिक दूरी पर होने के कारण उसका आवंटन निरस्त कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के गाडरी समाज और जन भावनाओं के अनुरूप लोकदेवता अमरा जी भगत (अनगढ़ बावजी) पेनोरमा निर्माण की स्वीकृति दी है।
सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी नई पहचान- सुरेंद्र सिंह जाड़ावत धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने अमराजी भगत (अनगढ़ बावजी) के पैनोरमा का मार्ग प्रशस्त होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि गाडरी समाज की ओर से लंबे समय से पैनोरमा बनाने की मांग थी, जो आखिरकार अब पूरी होने जा रही है। इससे लोकदेवता अमराजी भगत (अनगढ़ बावजी) के जीवन मूल्यों और उनके सामाजिक योगदान को बडे़ स्तर पर पहचान मिलेगी। गाडरी समाज में अमराजी भगत के प्रति अगाध श्रद्धा है। पैनोरमा बनने से उनकी ख्याति देश-दुनिया में पहुंचेगी। इससे हमारी सांस्कृतिक विरासत और धरोहर को नई पहचान मिलेगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE