मनासा। नगर की गुरु कृपा कॉलोनी के समीप अवैध अतिक्रमण को हटाने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नगर परिषद का अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा।
मिली जानकारी के अनुसार गुरु कृपा कॉलोनी में निजी भूखण्ड पर बीमा अनुमति के बनाई गई 4 से 5 दुकानों पर पुलिस बल कार्यवाही करने पहुंचा, जिसमें नूरी आयरन वेल्डिंग वर्क्स, शर्मा ट्रेडर्स सहित 5 दुकानों पर कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि मनासा नगर परिषद को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद आज सुबह पुलिस बल और नगर प्रशासन अमला मौके पर पहुंचा जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाहि शुरू की गई, लेकिन काफी देर तक दुकानदार और प्रशासनिक अधिकरियों के बीच बहस बाजी होती रही। उसके बाद नगर परिषद द्वारा अवैध तरीके से बनाई गई निजी भूखंड पर दुकानदारों के खिलाफ करीब 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।