BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2022, 4:28 pm
BIG NEWS : बिना नंबर की आई 20 कार और मुखबिर की सूचना, जैसे ही रास्ते में आगे बढ़े अपराधी तो एक्शन में आई खाकी, जब वाहन रोक ली तलाशी तो उड़ गए अधिकारियों के होश, जानिये ऐसा क्या ले जा रहे थे बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के निकुंभ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध देशी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से अपने काम में ली जा रही चोरी की कार भी जब्त की गई। तीनो आरोपी निम्बाहेड़ा क्षेत्र के रहने वाले होकर अवैध पिस्टल व चोरों की कार के साथ गिरफ्तार किए हैं।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि थानाधिकारी निकुम्भ यशवत सोलंकी (उ.नि.)  अपने थाने के जाब्ता हैड कांस्टेबल दीपक पाटील, कानि. प्रमोद कुमार, अरविन्द, नरेन्द्र कुमार, सुनिल, आदि के साथ मंगलवाड़- निम्बाहेड़ा स्टेट हाईवे पर मालनखेड़ी गांव के पास कार्यवाही करते हुए एक बिना नम्बर की आई 20 कार में तीन व्यक्तियों के कब्जे से अवैध दो पिस्टल व जिन्दा कारतुस को जब्त कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। 
जानकारी अनुसार निकुंभ पुलिस द्वारा शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान बिना नम्बरी आई 20 कार में बेठे आरोपी कल्याणपुरा थाना निम्बाहेड़ा कोतवाली निवासी 22 वर्षीय जिवराज पुत्र रामकरण गुर्जर के कब्जे से जिन्दा कारतुस,  छिपा मोहल्ला थाना कोतवाली चितौड़गढ निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद नदीम पुत्र निजाम छिपा के कब्जे से एक देसी पिस्टल व कल्याणपुरा थाना निम्बाहेड़ा कोतवाली निवासी 18 वर्षीय देवराज पुत्र कैलाशचन्द्र कीर के कब्जे से एक देसी पिस्टल को जप्त करते हुए, उक्त तीनो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। बिना नम्बरी आई 20 कार को बिना कागजात व चोरी की कार होने से जप्त किया गया।
थाना निकुम्भ पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज हो आरोपियों से पिस्टल, कारतुस व कार के सम्बन्ध में अनुसन्धान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE