BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2022, 5:00 pm
REPORT : निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग सेन्टर के मप्र पुलिस भर्ती में चयनित 25 युवाओं का कलेक्टर मयंक अग्रवाल व एसपी सूरज कुमार वर्मा ने किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस विभाग में भर्ती हेतु माह सितम्बर-अक्टूबर 2021 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा से शारीरिक परीक्षा हेतु अर्हता प्राप्त कर चुके युवक/युवतियॉ जो शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी करना चाहते थे, ऐसे युवक/युवतियों हेतु पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल नीमच द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता (फिजीकल) प्रशिक्षण दिनांक 22 फरवरी 2022 से आयोजित किया गया था। उक्त प्रशिक्षण पुलिस विभाग अन्तर्गत खेल विभाग के शारीरिक प्रवीणता में दक्ष कर्मचारियों के द्वारा दिया जा रहा था। 
जिला पुलिस बल नीमच द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता (फिजीकल) प्रशिक्षण केन्द्र हेतु लगभग 100 युवक/युवतियों द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन नोडल अधिकारी मनीष गहलोत से सम्पर्क कर करवाया गया था। यह शारीरिक प्रशिक्षण खेल विभाग के अधिकारियों एवं प्रशिक्षित ट्रेनरों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस लाईन कनावटी में युवक/युवतियों को फिजिकल टेस्ट के लिए उंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक एवं 800 मीटर के सभी इवेन्ट करवाये गयें थे। इस प्रशिक्षण में युवक/युवतियों के आने जाने हेतु बस पास एवं शाम के समय फल-फ्रुट वितरण की व्यवस्था भी पुलिस विभाग द्वारा की गई थी। 

जिला पुलिस बल नीमच द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता (फिजीकल) प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षण उपरांत मध्यप्रदेश पुलिस की अंतिम सूची में कुल 25 युवक/युवतियों (22 युवक एवं 03 युवतिया) द्वारा स्थान पाया गया है जिन्हे अंतिम सूची में जिलें भी आवंटित कर दिये गये है। 

दिनांक 25.11.2022 को कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में चयनित उक्त युवक/युवतियों का सम्मान समारोह पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर आयोजित किया जाकर पुष्प मालाओं से सम्मानित किया गया तथा पुलिस विभाग की और से स्मृति चिन्ह भेंट किये गयें। 
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा वैशाली सिंह, रक्षित निरीक्षक आनंद घुंघरवाल, उनि मनीष गहलोत, सुबेदार धर्मेन्द्र सिंह गौर, प्रोफेसर एन.के.डबकरा, नगर सुरक्षा सुझाव के विवेक खण्डेंलवाल, अनिता डबकरा, रजिया अहमद, तृप्ती दुआ उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE