BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2022, 6:34 pm
KHABAR : इंदौर से स्थानांतरित होकर नीमच आए नवागत तहसीलदार ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। इंदौर से स्थानांतरित होकर नीमच आए नवागत तहसीलदार राजेश कुमार सोनी ने शुक्रवार सिंगोली तहसीलदार का प्रभार ग्रहण करने के बाद  तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया तथा सभी कर्मचारियों को समयावधि में कार्य निपटाने की सलाह दी।
नवागत तहसीलदार सोनी ने 11 बजे तहसील कार्यालय पहुंच तहसील परिसर में स्थित राजस्व निरीक्षक कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय, लोकसेवा केंद्र और  अभिलेखागार का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने यहां कार्यरत कर्मचारियों से कामकाज की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी यदि किसी कर्मचारी ने काम के प्रति लापरवाही की तो ऐसे कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कर्मचारियों को  सलाह दी  कि जो कार्य 01 दिन में करने योग्य हो उसे 01 दिन में ही पूर्ण करने का प्रयास करें, ताकि उन पर कार्य का भार भी न बढ़े और किसानों व नागरिकों को  काम के लिए कार्यालय के चक्कर एन लगाना पड़े।
तहसीलदार सोनी ने कानूनगो को विशेष रूप से निर्देशित किया  कि रिकार्ड रूम में कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से प्रवेश न करें। यदि ऐसा पाया जाता है तो वे कार्यवाही के लिए तैयार रहे। अंत में सोनी ने कार्यालय कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें समय पर उपस्थित होने और ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी।
इस मौके पर राजस्व निरीक्षक सुरेश निर्बान, कस्बा पटवारी सुरेंद्र सिंह चुंडावत, पटवारी प्रकाश शुक्ला सहित अन्य सभी तहसील कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE