नीमच। जिले के ग्राम तारापुर उम्मेदपुरा की 400 वर्षाे से भी अधिक पुरानी नांदना प्रिंट कला में बेडशीट पर रंगोली उकेरी, जिसमें प्राकृतिक कलर का प्रयोग किया गया। बेडशीट को बनाने में लगभग 3 माह का समय लगा। यह बेडशीट राष्ट्रपति पुरुस्कार 2017 के लिये दिया जा रहा है। कोरोना के कारण यह अवार्ड सेरमनी 28 नवम्बर को दिल्ली में आयोजित होगी। यह नीमच जिले एवं उम्मेदपुरा तारापुर के लिए गौरव की बात है।
इससे पूर्व आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत पवन झरिया द्वारा बनाया गया दुपट्टा नेशनल म्यूजिक दिल्ली में 18 सितम्बर से 20 अगस्त 2022 तक प्रदर्शनी में लगाया गया जिसका शिर्षक वन्देमातरम दिया गया।