BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2022, 12:01 pm
KHABAR : जिले में विज्ञान प्रदर्शनी को देख चकित रह गये अफसर, बोले वो तकनीक भी जो अभी आई नहीं, राज्य स्तर के लिए हुआ दस विद्यार्थियों का चयन, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर मे दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसका समापन शुक्रवार को डाईट परिसर में जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद कामत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। पहले कामत ने प्रर्दशनी का अवलोकन किया तथा इंस्पायर अवार्ड के लिए लगी प्रर्दशनी में लगे सभी प्रोजेक्ट का गहनता के साथ अवलोकन कर उनके काम करने की तकनीक को जाना।

चकित हूं प्रर्दशनी मे वो तकनीक जो अभी लांच नहीं हुई-

कामत ने आश्यर्च व्यक्त किया की मैं चकित हूं की प्रर्दशनी में वो तकनीकी भी शामिल है जो अभी तक बाजार या संस्थाओं में उपलब्ध नहीं है, आई नहीं है। बच्चों का मस्तिक बहुत उर्जावान होता है, बस जरुरत है, उसे सही दिशा और उर्जा में उपयोग करने की। साथ ही कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों मे वैज्ञानिक द्रष्टिकोण पैदा करने उपयोगी साबित होती है। सीईओ कामत ने प्रद्रर्शित उपकरणों में से किसानों एवं उर्जा से संबंधित उपकरणों को जिला पंचायत मे प्रद्रर्शित कर किसानों को प्रेरित किया जायेगा।

राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थी- 

विद्यार्थी रोहित सिंह शाउमा विद्यालय बोरखेड़ी मंदसौर- बिना बिजली की वाशिंग मशीन, मोहित शाउमा विद्यालय रिंण्डा मंदसौर- तौफ का प्रोजेक्ट, छात्रा प्रिया माली शा बालिका उमा विद्यालय जावद- फिंगरप्रिंट लाक माडल, छात्रा पलक मेघवाल स्वामी विवेकानंद एकेडमी जीरन- फैन क्लिनर स्मार्ट, आय ब्लेंक सेंसर छात्रा पायल कुंवर शाउमा विद्यालय दारु, छात्र रोहित शाबामा विद्यालय पड़दा, साल्ट वाटर वैल्डिंग मशीन, सतीश शा माध्यमिक विद्यालय तुम्बा निक फ्री, छात्रा आरती पंवार शाउमा विद्यालय मोड़ी- स्मार्ट अम्ब्रेला, नेहा प्रजापत शाउमा विद्यालय जवासा- मक्के के डुंडे का हार्डबोर्ड निर्माण के लिए चयनित किऐ गये है। 
इस अवसर पर जिला शिक्षाअधिकारी सीके शर्मा ने कहा कि शिक्षक छात्रों द्वारा बनाए गये प्रोजेक्ट का व्यवाहरिक उपयोग हेतू प्रोत्साहित करें।

नवप्रवर्तन अहमदाबाद के वैज्ञानिक ने देखी दक्षता-

अहमदाबाद के वैज्ञानिक अमित जैन ने कहा की इंस्पायर अवार्ड के माध्यम से विद्यार्थियों के आईडिया एनआईएफ उन्हीं के नाम से पेंटेट करवाता है तथा पेटेंट से मिलने वाली रायल्टी स्वयं विद्यार्थियों को प्राप्त होती है। जिला नोडल अधिकारी प्रलय कुमार उपाध्याय ने दो दिवसीय विज्ञान मैले का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आभार डाईट प्राचार्य सीपी शर्मा ने व्यक्त किया। संचालन अरविंद शर्मा ने किया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE