BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2022, 12:22 pm
REPORT : एसडीएम गर्ग ने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया प्रेरित, कन्‍या विद्यालय जावद में आर्दश मतदान केंद्र का मॉडल प्रदर्शित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत निर्वाचन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कार्य 9 नवंबर से प्रारंभ हुआ तथा 8 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके तहत मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा प्रतिदिन मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम काटने तथा त्रुटि सुधार का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य का निरीक्षण जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा भी सतत किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) जावद शिवानी गर्ग ने शुक्रवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावद में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 187 तथा 188 का आकस्मिक निरीक्षण कर, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया तथा विद्यालय द्वारा नये मतदाताओं के रूप में छात्राओं को प्रेरित करने के लिए प्रदर्शनी स्वरूप आदर्श मतदान केंद्र का प्रदर्शित मॉडल का अवलोकन किया । उन्‍होने विद्यालय की छात्राओं को निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने की प्रक्रिया से अवगत कराया और उन्‍हें मतदाता सूची में नाम जोडने के लिए प्रेरित किया।   

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्रश्न भी पूछे। उन्होंने विद्यालय प्राचार्य मुकेश जैन को निर्देशित किया, कि इस प्रकार की गतिविधियां विधानसभा क्षेत्र के सभी हायर सेकेंड्री स्‍कूलों में आयोजित की जाए, जिससे कि नये मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुडवाने हेतु प्रेरित किया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE