BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2022, 5:09 pm
KHABAR : प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया जाएगा विश्‍व विकलांग दिवस, खेलकूद, सांस्कृतिक सहित विभिन्‍न कार्यक्रमों का होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विश्‍व विकलांग दिवस 3 दिसम्‍बर 2022 को मनाया जावेगा। विश्‍व विकलांग दिवस के अवसर पर दिव्‍यांग व्‍यक्तियों के सामर्थ्‍य प्रदर्शन हेतु खेलकूद, प्रतियोगिता, सांस्‍कृतिक कार्यक्रम एवं स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों का आयोजन स्‍थानीय निकाय एवं जन समुदाय की सक्रिय सहभागिता से किया जाएगा।

विश्‍व विकलांग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में खेलकूद, प्रतियोगिता, सार्मथ्य, प्रदर्शन, सांस्‍कृतिक कार्यक्रम होंगे। विश्‍व विकलांग दिवस के अवसर पर दिव्‍यांगों के लिये आयोजित कार्यक्रमों में मुख्‍य रूप से समाज सेवियों, वरिष्‍ठ नागरिकों, एन.सी.सी., एन.एस.एस., रेडक्रास एवं सामाजिक न्‍याय विभाग से विभागीय मान्‍यता प्राप्‍त अशासकीय संस्‍थाओं आदि को जोडा जाएगा।

विश्‍व विकलांग दिवस का आयोजन सामाजिक न्‍याय विभाग , दिव्‍यांग पुर्नवास केंद्र, खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग संयुक्‍त रूप से करेंगे।  कार्यक्रमों के लिए सामाजिक न्‍याय विभाग नोडल अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी जिला पुर्नवास केंद्र नीमच को सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे। 3 दिसम्‍बर 2022 को उक्‍त कार्यक्रम जिला स्‍तर पर शासकीय उ.मा.वि.क्रमांक-2 नीमच के स्‍कूल परिसर में प्राप्‍त 11 बजे आयोजित किए जाएगें।

कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल ने विश्‍व विकलांग दिवस पर विभिन्‍न कार्यक्रमों का सफल आयोजन करने और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सु‍निश्चित करने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिए है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE