BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2022, 5:43 pm
KHABAR : जीरन महाविद्यालय में मनाया संविधान दिवस, संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ गई दिलवाई, पढ़े हरिओम माली की खबर  

Share On:-

जीरन। शासकीय महाविद्यालय जीरन में प्रभारी प्राचार्य डॉ के एल जाट के मार्गदर्शन में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य संविधान के प्रति में छात्र-छात्राओं को जागरूक करना था। 

इस अवसर पर रासेयो प्रभारी डॉ ज्ञान सिंह बघेल ने बताया कि भारतीयों द्वारा कई दशकों पूर्व से संविधान दिवस मनाया जाता है। डॉ भीमराव आंबेडकर के इस महान योगदान के रूप में भारत सरकार द्वारा पहली बार 26 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया।

अंत में सभी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए संविधान के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रो दिव्या खरारे, डॉ विष्णु निकुम, डॉ बाला शर्मा, रणजीत सिंह चंद्रावत, नरेश दमाहे, रितेश चौहान, दिनेश सैनी, उन्नति कौशल, डॉ गीता पटेल, डॉ हेमलता जोशी, रवीना दशोरा, सोनम घोटा, अंकिता खरे सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE