BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2022, 6:51 pm
NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 60 वां प्रांतीय सम्मेलन 25 व 26 नवम्बर को चुरू स्थित क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ स्मृति भवन में सम्पन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 60 वां प्रांतीय सम्मेलन 25 व 26 नवम्बर को चुरू स्थित क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ स्मृति भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश कोषाध्यक्ष कालूराम खटीक के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिला शाखा के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता अनिल बारेसा ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष बेगराज खोथ ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के लिए अलग से केडर बनाने तथा नई भर्ती की मांग की।
मुख्य अतिथि महकराम विश्नोई द्वारा संगठन के कार्यालय हेतु राज्य सरकार से भूखण्ड की मांग की गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष कालूराम खटीक ने संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने तथा सदस्यता बढ़ाने का आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार द्वारा नीति बनाकर तृ.श्रे.अध्या. के शीघ्र स्थानान्तरण करने, बीएलओ ड्यूटी से शिक्षकों को मुक्त करने, उपप्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति, विभाग के सभी पदों पर 50 फीसदी सीधी भर्ती करने, प्रयोगशाला सहायक पदों के एसीपी प्रकरण का शीघ्र निस्तारण करने, वर्ष 2008 के एसटीसी, बीएड के शिक्षकों के बीच वेतन विसंगति को शीघ्र दूर करने सहित बीस सूत्रीय मांगों का जिला शाखा द्वारा तैयार किये गये मांग पत्र का जिला महामंत्री गोपेश कोदली द्वारा वाचन किया गया।
सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष सुरेश खोईवाल, जिला संगठन मंत्री शिव कोदली ने विचार व्यक्त किये। सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ जिले के कई सदस्यों, पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE