BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2022, 7:48 pm
KHABAR : आयुष विभाग के संविदा सीएचओ अभ्यर्थियों की च्वाइस फिलिंग 29 नवम्बर से, एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जारी की जा चुकी है प्रावीण्य-सूची, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश में राष्ट्रीय आयुष मिशन में संविदा सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) वर्ष 2022 की परीक्षा 23 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा की प्रावीण्य-सूची 23 जुलाई, 2022 को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जारी की जा चुकी है। रिक्त सीटों पर आवंटन के लिये अभिलेख सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिये 29 नवम्बर से 3 दिसम्बर, 2022 तक एम.पी. ऑनलाइन की वेबसाइट पर संस्थावार च्वाइस फिलिंग प्रदर्शित रहेगी। यदि कोई अभ्यर्थी च्वाइस फिलिंग नहीं करता है, तो ऐसे अभ्यर्थी का चयन नहीं किया जायेगा। इसके लिये उम्मीदवार स्वयं उत्तरदायी होगा। इस संबंध में कोई दावा मान्य नहीं होगा। च्वाइस फिलिंग के बाद प्रावीण्य-सूची के आधार पर पद-स्थापना की जायेगी। च्वाइस फिलिंग के लिये पोर्टल शुल्क 50 रूपये और जीएसटी शुल्क देय होगी। आयुष शिक्षा का विस्तार आयुष विभाग गुणवत्तापूर्ण आयुष शिक्षा प्रदान करने के लिये लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिये राज्य में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश क्षमता की वृद्धि की गई है। शासकीय आयुष महाविद्यालयों में 700 स्नातक एवं 155 स्नातकोत्तर छात्रों को प्रवेश के लिये सीटें उपलब्ध हैं। प्रायवेट सेक्टर के आयुष महाविद्यालयों में स्नातक और 163 स्नातकोत्तर छात्रों के लिये सीटें उपलब्ध हैं। सीट वृद्धि से छात्रों को आयुष की शिक्षा प्राप्त करने के लिये प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और प्रदेश में माँग के अनुरूप विशेषज्ञ आयुष चिकित्सक उपलब्ध हो सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE