BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2022, 8:02 pm
REPROT : खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2022 में महाविद्यालयीन विद्यार्थी बनेंगे वॉलेंटियर, बहु-भाषी विद्यार्थियों को प्राथमिकता, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के 5वें संस्करण का आयोजन 31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक 8 अलग-अलग जिलों में किया जा रहा है। इस खेल महाकुंभ में महाविद्यालयीन विद्यार्थी वॉलेंटियर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित है। खेलों इंडिया यूथ गेम्स भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और खरगौन में होंगे। इसमें शासकीय महाविद्यालयों के एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थी वॉलेंटियर के रूप में काम करेंगे। खेलो इंडिया में‍विभिन्न राज्यों के लगभग 6 हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे है। विभिन्न प्रांतों से आए इन खिलाड़ियों की सुविधा के लिए उच्च शिक्षा विभाग बहु-भाषी विद्यार्थियों को वॉलेंटियर के लिए प्राथमिकता देगा। इसके अतिरिक्त शासकीय महाविद्यालयों के खेलों से जुडे विद्यार्थी भी अपना पंजीयन करा सकते है। खेलों इंडिया गेम्स की ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया के बाद 1 से 5 दिसम्बर तक महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर पंजीकृत विद्यार्थियों के सत्यापन और चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। 15 दिसम्बर से इन चयनित वालिंटियर्स को विशेषज्ञों द्वारा एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। चयनित वॉलेंटियर्स खेल आयोजन के दौरान जिलों में निर्धारित स्थान पर सुबह 7 से शाम 7 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE