BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2022, 12:12 pm
KHABAR : रेलवे विभाग की तानाशाही और तुगलकी फरमान के विरोध में सैकड़ों आम नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर  

Share On:-

जीरन/मल्हारगढ़। मल्हारगढ़ रेल्वे स्टेशन पर रेल विभाग द्वारा अचानक रेल्वे फाटक बंद कर दी और आवागमन बंद कर दिया गया। जैसे ही आस पास की क्षेत्र की जनता को फाटक बंद होने की सुचना मिली तो लोग सकते में रह गये की यह क्या हो गया। कारण जाना तो पता चला कि फाटक के स्थान पर अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। तो क्षेत्र की जनता को तत्काल समझ में आया कि अंडर ब्रिज सुविधा के बजाय असुविधा पैदा करेगा । इसका कारण यह है कि यह सड़क किसी एक गांव टोले मजरे की नहीं है। यह सड़क मार्ग दो जिलों को दो विधानसभाओं को, दो राज्यों को जोड़ती है। अंडर ब्रिज बनने से क्षेत्र का विकास होने के बजाय विकास रुक जायेगा। अण्डर ब्रिज के कारण बड़े वाहनों से आवागमन बाधित हो जायेगा। 

दिनांक 26 नवम्बर को क्षेत्र के कई जागरुक नागरिक और आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बीजेपी और सामाजिक कार्यकर्ता मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन पर इकट्ठे हो गए और रेल विभाग के डीआरएमओ और शासन को ज्ञापन देकर मांग कि गई कि अंडर ब्रिज के स्थान पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएं। 

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव और प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल, तुलसी राम मेघवाल कुचडोद विधानसभा प्रभारी मल्हारगढ़, कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य नीमच तरुण बाहेती, ब्लॉक कांग्रेस जीरन अध्यक्ष विनोद कुमार दक, विनोद पाटीदार नयाखेड़ा, रामनारायण जाट जनपद प्रतिनिधि धौकलखेडा, नईम खान, अभिषेक सोलंकी, सरपंच प्रतिनिधि दुर्गा शंकर मेघवाल कुचडोद, जीरन, छाछखेडी, नयाखेड़ा, भेंसाखेडा, काचरिया और आसपास के कई गांवों के नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया और रेल विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और ओवर ब्रिज की मांग कर तहसीलदार मल्हारगढ़ और स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। 

उपस्थित सभी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बताया कि हमें अंडर ब्रिज नहीं चाहिए, हमें ओवर ब्रिज चाहिए तो ही क्षेत्र का विकास हो पायेगा। आगामी कार्रवाई हैतु कोर्ट से स्टे लाने पर निर्णय लिया गया और रेल विभाग द्वारा हमारी मांग को नहीं माना तो संवैधानिक तरीके से धरना प्रदर्शन कर जन आंदोलन शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर आस पास के सभी गांवों से लोगों को जोड़ कर समिति बनाने का निर्णय लिया गया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE