BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 6:39 pm
KHABAR : सिंगोली में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व का शुभारंभ, श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पढे़ खबर 

Share On:-

सिंगोली। नगर स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार से 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। यह धार्मिक महोत्सव 21 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर जैन समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह आयोजन श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जा रहा है। महापर्व के दौरान प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10रू30 बजे तक विभिन्न धार्मिक विधान एवं स्वाध्याय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी विधान पंडित श्री हिमालय जी महाराज, सेमारी के पावन सानिध्य में संपन्न होंगे।

अष्टान्हिका महापर्व के प्रथम दिन समयसार विधान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म आराधना की। मंदिर परिसर में धार्मिक मंत्रोच्चार और भक्ति भाव का वातावरण देखने को मिला।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रात्रि 7रू30 बजे जिनेंद्र भक्ति और 8 बजे स्वाध्याय कार्यक्रम आयोजित होंगे। युवाओं को धर्म और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। पंडित श्री हिमालय जी महाराज के प्रेरणादायक प्रवचनों को लेकर युवाओं में भी विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।

9 दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में समाज के सभी वर्गों के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जिनवाणी से गुंजायमान हो रहा है।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अष्टान्हिका महापर्व में शामिल होकर धर्म लाभ एवं पुण्य अर्जित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE