BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2026, 1:26 pm
KHABAR : 96वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ से गूंजा रामद्वारा, भक्ति रस में सराबोर हुआ सनातन परिवार, भजनों की मधुर प्रस्तुति ने बांधा समां, गौवंश चिकित्सा सेवा प्रकल्प में सहयोग का किया आह्वान, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। रामस्नेही सम्प्रदाय के अनेक वीतरागी संतों की तपोभूमि रहे स्थानीय रामद्वारा में मंगलवार को एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सनातन सत्संग मंडल द्वारा आयोजित 96वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान की भक्ति में भावविभोर होकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीहनुमानजी एवं अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के आद्य आचार्य स्वामी श्री रामचरणजी महाराज के चित्र पर लाभार्थी श्रीराम दरक परिवार के हरिश दरक, अशोक दरक, राजेन्द्र दरक, विशाल दरक, अजय दरक, रोहित दरक एवं प्रवीण दरक सहित परिवारजनों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

सत्संग के दौरान भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजकुमार मारु ने श्सिंदूर चढ़ाने से सब काम होता हैश् भजन प्रस्तुत कर श्रद्धा के भाव प्रकट किए, वहीं सत्यनारायण सोनी ने श्सब मंगलमय कर देते हैं दक्षिण मुख के हनुमान प्रभुश् भजन के माध्यम से अपनी भक्ति अर्पित की। श्याम चौधरी ने श्राम आएंगेश् भजन गाकर पूरे भक्त मंडल को एक सूत्र में बांध दिया, जबकि ओम सोनी ने श्राम नाम आधार जिन्हें, वो पत्थर भी तिर जाते हैंश् भजन प्रस्तुत कर प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट विश्वास का संदेश दिया। गोपाल राठौर एवं कमल विजयवर्गीय ने भी अपने मधुर भजनों से सत्संग को भावपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर लाभार्थी दरक परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं को श्रीहनुमान चालीसा की प्रतियां भेंट की गईं। सनातन सत्संग मंडल ने नगर में संचालित गौवंश चिकित्सा सेवा प्रकल्प की जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं से अधिकाधिक सहयोग का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर मंडल द्वारा उपस्थित सनातन परिवार एवं लाभार्थी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही आगामी 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सपरिवार सहभागिता का आग्रह किया गया। यह आयोजन 28 जुलाई, मंगलवार को प्रातः 8रू30 बजे श्री द्वारिकाधीश मंदिर, बड़ा बाजार में आयोजित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE