चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।
जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एहसान पठान ने कहा कि जंतर-मंतर पर देश के युवाओं पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत और शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास उचित नहीं है।
जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मांग देश के करोड़ों युवाओं की भावना से जुड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और उसमें भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं, लेकिन उनसे संवाद स्थापित करने के बजाय सरकार लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा ले रही है। सरकार को इस घटना के लिए युवाओं से माफी मांगनी चाहिए तथा शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं के समर्थन में अपनी एकजुटता व्यक्त की।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह सांखला, उपाध्यक्ष अजय लोट, महासचिव धर्मेंद्र मुंद्रड़ा, दिनेश अहीर, सचिव नासिर खान, प्रभु रेगर, चक्षु शर्मा, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार, किशन दशोरा, राजकुमार वैष्णव, आशीष त्रिवेदी, संजय सेन, संजय राव, मंडल अध्यक्ष विनोद लड़ा, लक्ष्मण सिंह सांखला, दिनेश शर्मा, अमन खान, रफीक खान, निवर्तमान पार्षद राजीव सोनी, कन्हैयालाल माली, बृजकिशोर साहू, कैलाश भूतड़ा, फिरोज खान, फारूक नीलगर, जयप्रकाश रेगर, घनश्याम खटीक, वी.डी. दशोरा, युवराज सिंह, महेश धनगर, जीवन रावत, राहुल गवारिया, मोहित लोट, नितेश गारू, दीपक सोनी, विनय जायसवाल, देवराज रजक, महावीर नागौरी, सोनू द्विवेदी, मनीष सुथार, अकरम खान, पवन मेडटवाल, गोटू अली, संजय जाजू, कुसुम जोशी, राहुल सिंह, अभिषेक शर्मा, जितेंद्र मीणा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।