मोरवन। समीपस्थ ग्राम पंचायत दड़ौली के रूपाहेली निवासी भेरूलाल पिता शिवनारायण रेगर (65) गत 16 जुलाई से लापता हैं। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने लोगों से भेरूलाल की तलाश में सहयोग करने की अपील की है।
परिजनों के अनुसार, भेरूलाल 16 जुलाई की सुबह काम करने के लिए मोरवन गए थे, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर डीकेन पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस भी लापता भेरूलाल की तलाश में जुट गई है।
लापता भेरूलाल के पिता शिवनारायण रेगर ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उनके पुत्र के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
पुलिस एवं परिजनों ने बताया कि भेरूलाल का रंग सांवला, वजन लगभग 100 किलोग्राम, लंबाई करीब 5 फीट 7 इंच है। किसी भी व्यक्ति को उनके दिखाई देने या उनके संबंध में जानकारी मिलने पर डीकेन पुलिस चौकी को सूचना देने की अपील की गई है।