BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 5:48 pm
NEWS : निंबाहेड़ा में खाद्य सुरक्षा योजना पर उठे सवाल, 125 से अधिक पात्र परिवारों को समय पर नहीं मिल रहा गेहूं, निवर्तमान पार्षद जावेद खान के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की योजना के बीच निंबाहेड़ा नगर परिषद क्षेत्र के इशक्काबाद वार्ड क्रमांक-3 से राशन वितरण व्यवस्था को लेकर शिकायत सामने आई है। वार्ड के 125 से अधिक बीपीएल, अंत्योदय एवं खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े पात्र परिवारों ने समय पर गेहूं एवं अन्य खाद्यान्न नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।

निवर्तमान पार्षद जावेद खान के नेतृत्व में वार्डवासियों का प्रतिनिधिमंडल निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर पात्र परिवारों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा राशन वितरण व्यवस्था की जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड के कई पात्र परिवार लंबे समय से उचित मूल्य की दुकानों से मिलने वाले गेहूं एवं अन्य खाद्यान्न के नियमित वितरण से वंचित हैं। लाभार्थियों का कहना है कि राशन सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद उन्हें निर्धारित समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वृद्ध, विधवा और दिव्यांग लाभार्थी परेशान-
वार्डवासियों ने बताया कि राशन प्राप्त करने के लिए वृद्धजन, विधवा महिलाएं, दिव्यांगजन, पेंशनधारी एवं जरूरतमंद परिवारों को बार-बार उचित मूल्य की दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई बार घंटों इंतजार करने के बाद भी खाद्यान्न नहीं मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।

लाभार्थियों का कहना है कि महंगाई के दौर में सरकारी राशन ही उनके परिवारों का प्रमुख सहारा है। समय पर गेहूं नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में बाजार से महंगे दामों पर खाद्यान्न खरीदना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

जांच और कार्रवाई की मांग-
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि राशन वितरण व्यवस्था की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा जिन पात्र परिवारों को खाद्यान्न नहीं मिला है, उन्हें तत्काल गेहूं एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही वितरण व्यवस्था में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

एसडीएम ने राशन डीलरों को दिए निर्देश-
मामले को गंभीरता से लेते हुए निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी ने संबंधित राशन डीलरों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत किसी भी पात्र परिवार को खाद्यान्न से वंचित नहीं रखा जाए। सभी लाभार्थियों को नियमानुसार समय पर गेहूं एवं अन्य खाद्यान्न उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

वार्डवासियों ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए सरकारी राशन योजना जीवनरेखा के समान है। ऐसे में पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना आवश्यक है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला रसद अधिकारी चित्तौड़गढ़, उपखंड अधिकारी निंबाहेड़ा एवं प्रवर्तन निरीक्षक रसद विभाग को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन के साथ प्रभावित परिवारों के हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशान युक्त सूची भी संलग्न की गई।

इस अवसर पर रामनारायण शर्मा, मोहसिन खान, निखिल नाथ योगी, आरिफ खान, प्रमिला सोलंकी, रफीक खान, मंजू देवी, शहनाज खान, शोभा तिवारी, फरजाना खान, मीना कुमारी जैन, अफजाना खान, अभय सालेचा, अंजुम खान, सत्यनारायण सेन, फैजान खान, लक्ष्मीनारायण सेन, नदीम खान, शकुंतला सोलंकी, महमूद खान, राहुल गर्ग सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE